आज हम बात करने वाले हैं Speed के पैमाने के बारे में, साथ हीं जानेंगे कि Mbps Full Form क्या है? और उससे भी ज्यादा आपको आश्चर्यचकित कर देने वाली और चकरा देने वाली चीज Mbps और MBps में क्या अंतर है? MB Full Form in Computer? एक Mbps में या एक MBps में कितना डाटा होता है? आज के समय में इंटरनेट का यूज़ सभी कर रहे हैं, चाहें बात करें मोबाइल, की या कंप्यूटर और लैपटॉप की इसके अलावा ढेरो Gudgets ऐसे हैं जो इंटरनेट से चलते हैं। अगर आप इंटरनेट का कनेक्शन लेने वाले हैं या इंटरनेट का कनेक्शन लिया हुआ है और आप उसके Speed से परेशान हैं तो यह पोस्ट आपकी काफी मदद कर सकता है।
आज के समय में भारत में भी काफी speed वाले Internet प्लान बाजार में उपलब्ध है। 5, 10, 15, 20, 50 या 100 Mbps ढेरों प्लान उपलब्ध हैं। साधारण तौर पर कोई भी यह सोच लेता है कि 100 Mbps यानी कि 100 MB की फाइल एक सेकंड में डाउनलोड हो जाएगी पर क्या आप जानते हैं कि सच्चाई इससे काफी अलग है।
100 Mbps की पूरी Speed मिलने पर आप 100 MB की फाइल को लगभग 8 से 10 सेकंड में डाउनलोड कर पाएंगे। हैरान हो गए न, तो चलिए जान लेते हैं इसके पीछे की सच्चाई क्या है।
VoWiFi क्या है ? और इसका इस्तेमाल कैसे होता है ? जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Software क्या है ? जानने के लिए यहां क्लिक करें
Table of Contents
Mbps full form क्या है?
Mbps Full Form in Hindi
Megabits per second ये है Mbps full form. यहां पर आप 100 Mbps की Speed से एक सेकंड में 100 megabits की फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर Mb इंटरनेट के डाउनलोड और अपलोड स्पीड को दर्शाता है। जहां एक Megabits = 1,000 kilobits.
इंटरनेट के स्पीड को मापने के लिए ढेरो sites मौजूद हैं जिनपर जा कर आप अपने इंटरनेट का स्पीड को चेक कर सकते हैं।
Speed के पैमाने को जानने के लिए समझने के लिए निचे दिए गए चार्ट को देखिये।
Data Measurement Chart
Bit | 1 bit |
Nibble | 4 bits |
Byte | 8 bits |
Kilobyte | 1024 bytes |
Megabyte | 1, 024kilobytes |
Gigabyte | 1, 024 megabytes |
Terabyte | 1, 024 gigabytes |
Petabyte | 1, 024 terabytes |
Exabyte | 1, 024 petabytes |
Zettabyte | 1, 024 exabytes |
Yottabyte | 1, 024 zettabytes |
Mbps और MBps में क्या अंतर है?

अब बात कर लेते हैं एक जैसे दिखने वाले शब्द Mbps और MBps के अंतर के बारे में। यहां पर ध्यान देनेवाली बात है कि इंटरनेट के speed के लिए जिस Mbps की बात कर रहे हैं उसमे b स्माल में लिखा जाता है। कंप्यूटर के भाषा में स्माल b इंडीकेट करता है bits को।
उदाहरण के लिए अगर आप 50/30 Mbps की स्पीड का प्लान लेते हैं तो यहां आपको डाउनलोड स्पीड 50 Megabits प्रति सेकंड और अपलोड स्पीड 30 Megabits प्रति सेकंड मिलेगा।
अब बात करते हैं MBps की तो इसका full Form होता है MegaByte पर सेकंड। कंप्यूटर की भाषा में इसका प्रयोग File Data Transfer के लिए किया जाता है। इसका B हमेशा कैपिटल लेटर में लिखा गया होता है।
Files का साइज Byte में मापा जाता है। जहां 1 Mega Bytes = 8 Megabits.
उम्मीद है की Mbps Full Form के साथ साथ Mbps एवं MBps में अंतर स्पस्ट हो गया होगा।